ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला प्रशासन के सहयोग से तमिलनाडु में हुआ जिले की बेटी का अंतिम संस्कार, मृतक के परिजन थे उपस्थित

सूरजपुर : जिला प्रशासन के सहयोग से तमिलनाडु में हुआ जिले की बेटी का अंतिम संस्कार, मृतक के परिजन थे उपस्थित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

मृतक के परिजन ने सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया

ग्राम आमगांव, पो.साल्ही, तहसील व थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर छ.ग. अंतर्गत निवासी श्री सहतलाल की पुत्री रजंती तिर्की का देहांत थाना- मईतीगिरी, जिला कृष्णगिरी राज्य तमिलनाडु में हो गया था। जिसके पश्चात उनके परिजनों के द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष अंतिम संस्कार के संबंध में सहयोग हेतु उपस्थित होकर आवेदन किया गया। आवेदन पर जिले की कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में डीलेन्द्र चैधरी, श्रम निरीक्षक, माधव सिंह, उपनिरीक्षक पुलिस विभाग एवं रामनाथ तिर्की (मृतका के भाई) 15 फरवरी 2023 को हवाई यात्रा के माध्यम से, थाना- मईतीगिरी, जिला कृष्णगिरी राज्य तमिलनाडु पहुंचाया गया, तत्पश्चात 16 फरवरी 2023 को संबंधित थाने में मृतका के भाई द्वारा मृतिका के शव को सुपुर्द करने हेतु आवेदन किया गया, आवेदन के संदर्भ में पुलिस प्रशासन, कृष्णागिरी के सहयोग से संबंधित शासकीय अपस्ताल से शव प्राप्त कर शासकीय वाहन द्वारा शवदाह स्थल पर जाकर मृतका का विधिपूर्ण अंतिम संस्कार किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाषायी कठिनाई एवं भौगोलिक दूरी के बावजूद राज्य के बाहर कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किया गया कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। मृतक के परिजन ने सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!