छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

टीएस सिंहदेव ने कोठीघर में मितानिन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

टीएस सिंहदेव ने कोठीघर में मितानिन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरगुजा//प्रत्येक वर्ष की भॉंती इस वर्ष भी पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कोठीघर में मितानिन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। भारी बारिश के बावजूद कोठीघर में सरगुजा के विभिन्न हिस्सों से आयी करीब 500 मितानिन मौजूद थी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के पूर्व उन्होंने सरगुजिहा भाषा में भाई के सम्मान में गाये जाने वाला गीत गाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा भावुक होकर कहा कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वे भोपाल में थे लेकिन उनके दिल में मितानिन बहनों की यादें थी। भारी बारिश के बावजूद इतनी बडी संख्या में आप बहनों के आगमन का मै आभारी हॅूं। मेरी मितानिन बहने अभी भी बरसात में नदी नाला पार कर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके लिये नदी नालों को बांधने का पूरा काम नहीं कर पाया हॅूं। लेकिन संकल्प लेता हॅूं कि यह काम पूरा करुंगा। यही एक भाई के रुप में उनके प्रति मेरी सच्ची भेंट होगी। यह पूरा कार्यक्रम 11 बजे से प्रारंभ होकर अंतिम राखी बंधने तक जारी रहा। इस दौरान मितानिन बहनों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को भी राखी बांधा। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस पर्व को लेकर जो परंपराएं मितानिन बहनो ने स्थापित किया है उसका हमेशा सम्मान रहेगा। इस दौरान औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश गप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, मो0 इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, मुनेश्वर राजवाडे, अनूप मेहता, गीता रजक, फैसल सिद्धकी उर्मीला विश्वास, केदार यादव आदि मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!