Advertisement

अहमदाबाद फ्लावर शो ने मोहा मन, पीएम मोदी ने की सराहना; जनभागीदारी और क्रिएटिविटी का बताया अद्भुत उदाहरण

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित फ्लावर शो की जमकर सराहना की है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद का फ्लावर शो हर किसी का मन मोह लेने वाला है और यह न केवल रचनात्मकता बल्कि जनभागीदारी का भी अद्भुत उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह फ्लावर शो शहर की जीवंत भावना के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उसके गहरे लगाव को भी खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हर वर्ष इस फ्लावर शो की भव्यता और कल्पनाशीलता निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसे देखना उत्साह से भर देता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जानकारी दी थी कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वें फ्लावर शो में इस वर्ष दो गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

अहमदाबाद फ्लावर शो न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, शहरी सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश दे रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47