Advertisement

मारो, मुझे गोली मारोः विधायक ने पुलिस को किया चैलेंज, जानिए क्या है मामला

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर (jabalpur)शहर में विधायक (MLA) और पुलिस (Police) के बीच जमकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर माननीय ने पुलिस को गोली मारने (SHoot) का चैलेंज (challenge) दे दिया। तैश में आकर विधायक ने अपनी शर्ट का बटन खोलते हुए कहा कि मारो, मुझे गोली मारो। मामला बिगड़ने पर विधायक के तेवर को देख पुलिस के आला अफसर मान मनौव्वल करते रहे। मामला विपक्षी पार्टी कांग्रेस विधायक (Congress MLA) का है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video viral) हो गया है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में पुलिस पर बिफर पड़े कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया शर्ट खोलकर गोली मारने का पुलिस को चैलेंज देते दिखाई पड़ रहे हैं। विधायक ने हनुमानताल थाने में धरना देकर तीखे आरोप लगाए। बताया जाता है कि किशोरी के गायब होने से जुड़े मामले को लेकर विधायक घनघोरिया थाने पहुंचे थे। पुलिस किशोरी के गायब होने के मामले में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को थाने ले आई थी। देर रात हनुमानताल थाने के बाहर सैकड़ों का हुजूम जमा था। बाद में पुलिस विधायक का मान मनौव्वल करती रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57