छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मिली महतारी वंदन की राशि

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर //मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। राजातालाब निवासी श्रीमती निर्मला साहू ने महतारी वंदन योजना की राशि नियमित नहीं मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शुरूआत में तीन महीने तक तो योजना की राशि नियमित आ रही थी। लेकिन उसके बाद से राशि आना बंद हो गई है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी जानकारी मांगी लेकिन वहां से भी उनको सही जबाव नहीं मिला। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा था। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। साथ उनके खाते में योजना की राशि आने लगी है। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती साहू ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!