छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सिंहदेव का बयान बदलाव के आसार नहीं,फिर भी हो रही चर्चा

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के संकेत क्या मिले सूबे में तरह तरह का आकलनबाजी शुरू हो गया। कोई मोहन मरकाम को हटाकर मंत्री बनाये जाने तो कोई अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की बात कहने लगे हैं। जबकि स्पष्ट रुप से कुछ तय नहीं है। इस बीच राज्य के वरिष्ठ मंत्री सिंहदेव का ताजा बयान आ गया कि उन्हें नहीं लगता कि, प्रदेश संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है। सरगुजा में सिंहदेव ने कहा, इस बार के चुनाव में सीनियर नेता प्रदेश में न सिर्फ दोबारा सरकार बनने की बात कर रहे हैं ,बल्कि 75 पार का दावा यानी 90 में से 75 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे अच्छी स्थिति बताया है। उन्होने संकेत में यह भी कह दिया कि यदि बदलाव हुए तो इसका गलत संदेश भी जा सकता है। वहीं पार्टी के अंदर बाहर चुनाव से पहले एक पार्टीगत सर्जरी की बात सामने आ रही है जिस प्रकार राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के लिए नियम तय हुए थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!