Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर 7 लोगों के विरूद्व की आबकारी एक्ट की करवाई।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस टीम ने अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। जिनमें सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया के मुकेश देवांगन से 2 लीटर, ग्राम गोपालपुर निवासी हीरा सिंह से 2 लीटर, ग्राम तेलसरा निवासी अनुक सिंह से 3 लीटर, मानपुर के बैंगापारा निवासी शिवलोचन चेरवा से 4 लीटर, तुरियापारा निवासी जगत नारायण से 4 लीटर, ग्राम सोनपुर के विनोद सोनवानी से 3 लीटर एवं भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरीयापारा निवासी रामअवतार से 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। पुलिस के द्वारा इन सभी से 22 लीटर महुआ शराब कीमत 2200 रूपये का जप्त कर इन सभी लोगों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। अवैध शराब के विरूद्व सूरजपुर पुलिस का यह अभियान निरतंर जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, गजपति मिर्रे, कृष्ण कुमार यादव, ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक रावेन्द्र पाल, दीपक खलखो, अजित प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, रामकुमार नायक, महिला आरक्षक बालकुमारी मिंज व प्रमिला सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57