छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वेतन विसंगति को लेकर 1 लाख से ज्यादा शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ में 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के एक लाख से ज्यादा शिक्षक वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बता दें कि हड़ताल के कारण प्रदेश के हजारों स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। हालांकि विभाग की तरफ से BEO और प्राचार्यों को पत्र भेजकर पढ़ाई की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसी के साथ साथ पत्र में मध्यान भोजन जारी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि हड़ताल से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा भी की। मगर इस चर्चा का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया जिसके कारण शिक्षक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। बता दें कि आज से विकासखंड स्तर पर शिक्षक आंदोलन करेंगे। सहायक शिक्षक और प्रधान पाठक के अलावा अन्य संवर्ग के शिक्षक भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश के कई स्कूलों में ताला लगना तय माना जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!