छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित

प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 30 जून 2024 को दो पालियों में प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 36 परीक्षा केन्द्रों में एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली अपरान्ह 02ः00 से 04ः15 बजे तक कुल 46 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जावेगी। परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।
जिसमें परीक्षा केंन्द्र क्रमांक 1101 से 1110 तक हेतु उड़नदस्ता दल में अम्बिकापुर के तहसीलदार उमेश्वर बाज, अम्बिकापुर के नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव एवं अम्बिकापुर के भू-अभिलेख अधीक्षक श्रीमती स्मिता अग्रवाल शामिल होंगे। केंन्द्र क्रमांक 1111 से 1120 तक हेतु उड़नदस्ता दल में लुण्ड्रा के तहसीलदार ईश्वर चन्द यादव, अम्बिकापुर के नायाब तहसीलदार श्री कमलेश कुमार मिरी एवं लखनपुर के नायाब तहसीलदार सुश्री दीप्ति जायसवाल शामिल होंगे। केंन्द्र क्रमांक 1121 से 1130 तक बतौली तहसीलदार सुश्री तारा सिदार, मैनपाट नायब तहसीलदार संजय कुमार एवं दरिमा नायब तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल शामिल होंगे।
केंन्द्र क्रमांक 1131 से 1140 तक हेतु उड़नदस्ता दल में दरिमा प्रभारी तहसीलदार अजय गुप्ता, धौरपुर लुण्ड्रा नायब तहसीलदार लकेश्वर प्रसाद एवं सीतापुर नायब तहसीलदार तुषार मानिक शामिल होंगे। केंन्द्र क्रमांक 1141 से 1146 तक हेतु उड़नदस्ता दल में उदयपुर तहसीलदार सुश्री चन्द्रशीला जायसवाल, लखनपुर नायब तहसीलदार उमेश तिवारी एवं उदयपुर नायब तहसीलदार श्री आकाश गौतम शामिल होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!