दो दिन में 158 युवाओं ने किया बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन…..

दो दिन में 158 युवाओं ने किया बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन
पढाई व प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी में आर्थिक सम्बल मिलने की आस से युवाओं में उत्साह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अम्बिकापुर- बेरोजगारी भत्ता के लिए दो दिन में जिले के 158 शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सत्यापन दल द्वारा आवेदन व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा जिसमें निर्धारित पात्रता पूरा होने पर योजना के तहत इन्हें अधिकतम दो वर्ष तक 2500 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा।
रविवार को नगर निगम अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर सत्यापन केंद्र में बेरोजगारी भत्ता आवेदन भरने आई दर्रीपारा निवासी अंजली यादव व भाथुपारा निवासी संजना एक्का ने बताया कि सत्यापन केंद्र में ऑनलाइन फार्म भरने सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं भी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से आगे की पढ़ाई के लिए पुस्तक, कॉपी ख़रीदने तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में अध्ययन सामग्री की आवश्यकता पूरी करने में आर्थिक संबल देगा। शासन की इस योजना से युवाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलेगा।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में करीब 104 क्लस्टर में बनाये गए हैं तथा करीब 654 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलस्टर में एक सत्यापन केंद्र होगा जहां आवेदन व दस्तावेजों का आवेदकों की उपस्थिति में सत्यापन किया जाएगा। आवेदन में भरी गई सभी जानकारी व दस्तावेज निर्धारित पात्रता अनुसार सही पाए जाने पर बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति हेतु आगे की कार्यवाही की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

24 घंटे खुला रहेगा पोर्टल- बेरोजगारी भत्ता हेतु पंजीयन के लिए https://berojgaribhatta.cg.nic.in पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की कार्यवाही 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो गई है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। पोर्टल सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा। आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के मूल निवासी शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की योजना प्रारंभ की गई है।