Advertisement

सूरजपुर : पुण्यतिथि के दूसरे दिन भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे किया गयाविभिन्न आयोजन।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/- नगर के कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोयल के मार्गदर्शन में करोना वारियर्स स्वच्छता कर्मियों को दवा एवं स्वच्छता उपकरण का वितरण किया गया
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि भारत में दूरसंचार क्रांति की प्रवर्तक भारत रत्न युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भयंकर हादसे में यदि शहीद होना नही पड़ता तो आज देश की प्रगति वैभव सीमा पर होती ।आज पूरा राष्ट्र स्वर्गीय राजीव गांधी जी का ऋणी है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीप्ति स्वाई ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सच्चे सपूतों में से एक थे ।आज हम सब उनके स्मरण का श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।उनकी शहादत को पूरा देश आतंकवाद दिवस के रूप में मनाता है आगामी 25 मई तक भारत रत्न की शहादत पर विविध आयोजन रखा गया है जिसमें सबकी सहभागिता अनिवार्य है।आज दूसरे दिवस नगर के स्वच्छता कर्मियों, कोरोना वॉरियर्स को दवाई किट, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया गया।…साथ ही पंचायत के विभिन वार्डो में सैनिटाइजर, मास्क, व साबुन वितरित किया गया। स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि को अवसर पर 21 मई से 25 मई तक विभिन्न प्रकार की समाजसेवी कार्यक्रमों के तहत मनाया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष गोयल सहित, नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव , प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र जैन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, प्रदेश सचिव छन्दा श्री, पार्षद गंगा रवि, जिला उपाध्यक्ष वीणा शर्मा, नगर अध्यक्ष रश्मि शर्मा, कोषाध्यक्ष गीता पूरी, संगठन मंत्री सोनिया सोढ़ी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्तिथ रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57