
रामानुजगंज नगर हनुमान मन्दिर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा समेत कई आयोजन
सतीश जायसवाल /रिपोर्टर बलरामपुर/ रामानुजगंज नगर के मघ्य बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में 6 अप्रैल गुरूवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र माह के पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाये जाने का निर्णय हनुमान मडंल एवं नागरिकों के द्वारा लिया गया है।
हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती गुरूवार 06 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान हनुमान का जन्मदिन हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त माना जाता हैं ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान चालीसा और सुन्दर काण्ड का पाठ करते हुए परिवार के लिए मंगलकामना करनी चाहिए। हनुमान जी हर बुरी शक्ति का नाश कर हर काम में आगे बढने में मदद करने वाले होते है।
नगर के हनुमान भक्तों के द्वारा मन्दिर प्रागण में बैठ कर निर्णय लिया गया है कि हनुमान जी का जन्मोत्सव के दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ तत्पश्चात हवन और प्रसाद वितरण कर प्राचीन हनुमान मन्दिर में बनाया जायेगा। साथ ही शाम चार बजे से हनुमान की शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान मन्दिर से निकाली जाएगी जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए हनुमान मन्दिर में समाप्त की जाएगी।
नगर के आम जनता से हनुमान भक्त एवं हनुमान मंडली ने सभी र्धम प्रेमी सज्जन माताओं बहनों से आग्रह किया है कि उक्त पूजन हवन आयोजन में भाग्य लेकर पुण्य के भागी बनें।












