कोण्डागांवछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को नगर पालिका

21 से 27 मई तक जिले के विभिन्न ग्राम में जाकर महिला सशक्तिकरण का देगी संदेश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 किरणमयी नायक के पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण तथा उनसे संबंधित राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का कोण्डागांव में स्वागत करते हुए जिले में प्रचार हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री महतारी रथ प्रदेश भर में कई जिलों में भ्रमण करते हुए कोण्डागांव पहुंची है। जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एके बिस्वाल के निर्देशन में संचालित यह रथ 21 से 27 मई तक विभिन्न ग्रामों में जाकर महिलाओं की सुरक्षा, उनके विकास एवं नारी सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में घूम-घूम कर जन जन तक जानकारी प्रदान करेगा।
यह रथ बड़ीबेन्द्री, बड़ेकनेरा, चिपावन्ड, दहिकोंगा, नेवता, बफना, किवाईबालेंगा, बयानार, बम्हनी, सोनाबाल, हसलनार, मर्दापाल, माकड़ी, छिनारी, शामपुर, अमरावती, बोरगांव, जुगानी, भण्डारशिवनी, लंजोड़ा, आलोर, बड़ेडोंगर, कोटपाड़, बंगोली, धनोरा, अरंडी, बहीगांव, केशकाल, धामनपुरी, बड़बत्तर, मारंगपुरी, विश्रामपुरी में भ्रमण करेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रजनी दुबे, ठकेश्वर लांझे, विभागीय पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!