छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: तांत्रिक बोला- आसमान से बरसेगा पैसा, आसमान में टकटकी लगाए बैठा रहा ग्रामीण, घंटे भर बाद…

बलौदाबाजार। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-टोने के दम पर आसमान से पैसा बरसने का झांसा देकर ठग तांत्रिक ने एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपए ठग लिए।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम बलोदी में रामगोपाल साहू (55 वर्ष) के पास पिछले साल दिवाली से पहले तांत्रिक दीनदयाल जांगड़े (64 वर्ष) और पुरुषोत्तम जांगड़े (25 वर्ष) आए। दोनों ठग बाप-बेटों ने रामगोपाल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि वो जितना पैसा देगा, उतना ही पैसा तत्काल आसमान से बरसाकर उसे वे लोग उसे डबल कर देंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

CG Crime: रकम मिलते ही रफूचक्कर

CG Crime: पीड़ित ने बताया कि वो दोनों की बातों में आकर उन्हें ढाई लाख रुपए दे दिए। रकम लेकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि नियत समय पर आसमान से पैसा बरसेगा। वे अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसका पैसा दोगुना कर देंगे।

CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ दिनों बाद जब मोबाइल फोन पर ठगों से पीड़ित की बात हुई और उसने बताया कि आसमान से पैसा नहीं बरसा, इस पर आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर फिर से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।

CG Crime: इधर जब पीड़ित को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ, तो वो अपना पैसा वापस मांगने लगा। जब भी पीड़ित अपना पैसा लौटाने के लिए कहता था, तो वे उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद दोनों ठग ग्रामीण का पैसा लेकर फरार हो गए।

CG Crime: इसके बाद रामगोपाल साहू ने मामले की शिकायत बुधवार 19 अप्रैल को पलारी थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने धौराभांठा थाना गिधपुरी क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!