Advertisement

रायगढ़ : टवर स्कूल में हुआ दूसरे ज्ञान मॉक टेस्ट का आयोजन, 267 विद्यार्थी हुए शामिल

रायगढ़ : टवर स्कूल में हुआ दूसरे ज्ञान मॉक टेस्ट का आयोजन, 267 विद्यार्थी हुए शामिल

जिले के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उचित अवसर और एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल एवं सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन पर पीएससी, आईएएस एवं व्यापम परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। जिसके लिए आज पूर्वान्ह 11 बजे नटवर स्कूल रायगढ़ में दूसरे मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि आज हुए मॉक टेस्ट में कुल 267 विद्यार्थी शामिल हुए। 100 नंबर का पेपर था, जिसमें कुल 50 प्रश्न पूछे गये थे। टेस्ट एक घंटे तक चला। विगत दिवस 16 अप्रैल को भी मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस तरह दोनों मॉक टेस्ट में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर 100 प्रतियोगी बच्चों का चयन मेरिट अंको के आधार पर किया जायेगा। चयनित छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मॉक टेस्ट में सीजी पीएससी एवं व्यापम परीक्षा के सिलेबस से प्रश्न पूछे गये थे। माक टेस्ट का मॉडल आंसर जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in पर अपलोड की गई है। इस संबंध में किसी भी परीक्षार्थी को कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 25 अप्रैल 2023 शाम 5 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, कलेक्टर कार्यालय परिसर, रायगढ़ में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस दौरान डीएमसी श्री नरेन्द्र चौधरी, एपीसी श्री भुनेश्वर पटेल एवं श्री भूपेन्द्र पटेल, संस्था प्राचार्य रूबी वर्गीस एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ये है मॉडल ऑसर

(1)लोहा, (2)बाणभट्ट, (3)आगरा दिल्ली पर अधिकार करने के उपलक्ष्य में, (4) आठ तेलुगू कवि, (5) तात्या टोपे, (6)जवाहर लाल नेहरु, (7) किचलु और सत्यपाल के बंदी बनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए, (8) प्रान्तों में दोहरा शासन, (9)आयरलैंड, (10)जूनागढ़, हैदराबाद एवं जम्मू-कश्मीर, (11)अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार, (12)1,2,3, (13) कथन 1 और 2, (14) दादा भाई नौरोजी, (15)वित्त मंत्रालय, (16)जेम्स विल्सन (17) LIGHT AMPLIFICATION BY STIMULATED EMISSION OF RADIATION,(18)एलुमिनियम, (19) साइटोकाईनिन, (20)एंड्रीनेलिन, (21)सभी सही हैं, (22)एस.चन्द्रशेखर, (23)ओमान की खाड़ी, (24)मणिपुर, असम, (25) 3,167, (26) 1, 2 एवं 3 सही है, (27)जगदलपुर, (28) बलरामपुर, (29)1 मई, (30)श्री मोहन शुक्ल, (31) केवल 1, (32)बघेलखण्ड पठार, (33) छत्तीसगढ़ में मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है, (34)खैरागढ़, (35)मनियारी, (36)मलाजकुंडम जलप्रपात, (37)केलो सिंचाई परियोजना, (38)खुरसेल घाटी, (39)बारनवापारा अभ्यारण्य, (40)मिनीमाता जल विद्युत परियोजना, (41)दुर्ग, (42)कान, (43)रायगढ़, (44)कल्याणसाय, (45)ठाकुर प्यारेलाल सिंह, (46) राजा ललित सिंह, (47)मुनगा, (48)छिपकली, (49)सभी सत्य हैं एवं (50)केवल 1 और 2 है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57