छत्तीसगढ़रायपुर

पत्रकारों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर बेहतर इलाज़ सुनिश्चित करे सरकार- नलिनीश ठोकने

रायपुर (प्रदेश ख़बर) :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने प्रदेश सरकार से फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स के रूप में सतत सेवाएं दे रहे पत्रकारों के लिए कोरोना का ईलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने की मांग की हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के ईलाज के लिए छत्तीसगढ़ मे नोडल अफसर की नियुक्ति करने व नोडल अफसर की देख रेख में संक्रमित पत्रकारों के निजी/शासकीय अस्पतालों में हरसंभव ईलाज करवाने की मांग प्रदेश सरकार से की हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था मध्यप्रदेश के इंदौर, और उज्जैन में की गई है छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी तर्ज पर पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच विपरीत परिस्थिति में जन जन तक आवश्यक सूचनाएं खबरें पहुंचाने के नेक काम में पत्रकार साथी लगे हैं। जनता की आवाज बन कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और लगातार संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं परंतु पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के आभव में वे जूझने मजबूर हैं। ऐसे में पत्रकारों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जिम्मदरी प्रदेश सरकार की हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमारे बहुत से पत्रकार साथी संक्रमित हुए और संक्रमण के चलते कई पत्रकारों की मृत्यु भी हो चुकी हैं जो कि छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल पत्रकारों के हित में निर्णय करते हुए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने व नोडल अधिकारी के देख रेख में पत्रकारों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा है, साथ ही कोरोना महामारी में दायित्व निभाते हुए जिन पत्रकारों ने अपनी जान गवाई है उनके परिजनों को भूपेश सरकार उचित मुआवजा प्रदान करे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

प्रदेश ख़बर

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!