Advertisement

वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/ एसईसीएल विश्रामपुर के वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय चिकित्सालय सहित विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण कर समस्याओं को दूर करने हेतु कंपनी वेलफेयर कमिटी समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रेषित करने की बात कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार आज एसईसीएल के क्षेत्रीय वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर पहुंचा जहां सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने टीम के सभी सदस्यों को रेड रोज से आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय चिकित्सालय के शौचालय से लेकर रसोई घर एवं चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर चिकित्सालय की समस्याओं को दूर करने हेतु कंपनी वेलफेयर कमेटी के टीम के समक्ष रखने की बात कही ।चिकित्सालय 30 नग एसी लगाने , मरीजों के लिए टूटी फूटी खिड़की ,दरवाजे को मरम्मत करने का भी आश्वासन दिया। वेलफेयर कमेटी के सदस्य ने चिकित्सालय के साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय चिकित्सालय की निरीक्षण एवं रेस्ट हाउस में बैठक के पश्चात रेहर कॉलोनी एवम गायत्री खदान के कैंटीन का अवलोकन किया। कॉलोनी भ्रमण के पश्चात बीएमएस यूनियन के नेता अशोक सिंह ने बताया कि कि 15 दिन पूर्व कॉलोनी के विभिन्न कालोनियों के सड़क मार्ग को डामर कृत सड़क जो बनाई गई है अभी से उखड़ने लगी है। लगभग 35 लाख से ऊपर से बनी इन सड़क मार्ग पर निर्माण के नाम पर ठेकेदार द्वारा थूक पलिस किया गया है ।1 सप्ताह पूर्व बने सड़क मार्ग का ओवरसियार द्वारा मॉनिटरिंग नहीं किया गया है जिस कारण से ठेकेदार ने थूक पॉलिश कर 35 लाख रुपए की घटिया कार्य कर चलते बना। डीएस सोढ़ी ने केंद्रीय चिकित्सालय मैं गैस बीमारी के लिए दवाइयां ना होने की बात कही। सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने चिकित्सालय में पर्याप्त दवाइयां होने की बात कही। बाहर हाल आज क्षेत्रीय वेलफेयर कमेटी के सदस्यों में परमजीत सिंह पम्मे, डीएस सोढ़ी, रविंद्र सोलंकी, सुरेश पटेल अशोक सिंह, अजीत यादव विजय प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा सहित सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह डॉ बी प्रधान , सिविल विभाग प्रवीण कुमार , फिरोज खान बिग डिक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।एटक यूनियन के वेल फेयर कमेटी के कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47