राज्य

हेमकुंड साहिब :18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया निरीक्षण

हेमकुंड साहिब :18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

चमोली:श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविंद घाट गुरुद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जाए। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 08 फीट बर्फ है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बफ्र से ढका हुआ है। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किं ग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोड़ा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जाए। यात्रा मार्ग पर किलोमीटर, हेक्टोमीटर स्टोन और साइनेज लगाए जाए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल सुचारु करने, घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडिकल रिलीफ पोस्ट एवं यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इको विकास समिति को सुलभ शौचालयों में बिजली, पानी सहित यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घोडे खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की जाए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुखद बनाने हेतु जरूरी निर्देश दिए।

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 84 डेंजर मोडों में से 54 मोडो का सुधारीकरण कार्य पूर्ण हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। सेना के जवानों द्वारा हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी गई है। म्यूंडार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ की एप्रोच रोड़ भी तैयार कर दी गई है। पुलना से हेमकुंड तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं।

गोबिंद घाट से पुलना तक 5 किमी सड़क मार्ग तैयार किया गया है। पुलना गांव में टैक्सी चालकों के लिए दो अलग-अलग पार्किं ग का निर्माण किया गया है। यात्रियों की गाड़ियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोविंद घाट में एक अस्थायी पार्किं ग का निर्माण भी इस वर्ष किया गया है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, गोविंद घाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, डीएफओ भारत भूषण मर्तोलिया, सीएमओ डॉ.राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, ईई जल संस्थान संजय कुमार श्रीवास्तव, एई अजय गुप्ता, सीवीओ डॉ.प्रलंयकर नाथ, ईको विकास समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर चौहान सहित सभी संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!