Advertisement

भाजपा का 20 वर्षों से जमा हुआ किला ढहा

भाजपा का 20 वर्षों से जमा हुआ किला ढहा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – नगर पालिका परिषद उपचुनाव में मोहभट्ठा वार्ड क्रमांक 6 जहां विगत 20 वर्षों से भाजपा कब्जा जमाया बैठी थी, आज वह किला ढह गया। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव को भारी कशमकश भरे चुनाव में 6 वोटों के अंतर से पराजित किया। इस उपचुनाव में जहां एक ओर कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, वहीं भाजपा जो मोहभट्ठा को अपना अभेदगढ़ मानती थी, उसे बचाने में कामयाब नहीं रही। भाजपा के सारे नेताओं ने मोहभट्ठा उपचुनाव में अपनी ताकत झोंक दी थी, फिर भी वह अपनी हार को नहीं टाल सकें। जहां कांग्रेस इस बार एकजुट होकर विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में चुनाव का प्रचार प्रसार संभाली, जिसकी कमान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी सहित सभी पार्षदों ने कांग्रेस की जीत में अपनी अहम भूमिका अदा की। विधायक आशीष छाबड़ा ने भी समय-समय पर वार्ड में समय देने के साथ कांग्रेसजनों को जीत के गुर सिखाए। इस उपचुनाव में जीत से जहां कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक रिचार्ज हुआ, साथ ही साथ कांग्रेसियों का मनोबल भी देखते बन रहा हैं, वहीं भाजपा खेमे में पूरी तरह से मायूसी छाई हुई हैं। विधायक आशीष छाबड़ा ने इस जीत का श्रेय मोहभट्ठा की जनता को दिया हैं, जिन्होंने विकास को लक्ष्य बनाकर अपने वार्ड पार्षद का चुनाव किया हैं। विधायक आशीष छाबड़ा ने नगरवासियों को विश्वास दिलाया हैं कि वह नगर की समस्याओं को लेकर सजग हैं। लगातार जनता की मांगों पर कार्यवाही की जा रही हैं और नगर विकास को लेकर जनता की भावनाओं का पूरा पूरा ध्यान रखा जाएगा। विधायक आशीष छाबड़ा ने इस जीत पर शहर कांग्रेस कमेटी सहित नगर पालिका परिषद के सभी सदस्यों को भी बधाई दी हैं, जिनके प्रयासों से यह जीत हो सकी हैं। जीत के बाद विजय प्रत्याशी धर्म सिंह वर्मा ने अपना विजय जुलूस निकाला तथा विधायक आशीष छाबड़ा से सौजन्य भेंट की, विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में इस बड़ी जीत पर खूब पटाखे छोड़े गए तथा कांग्रेसियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57