
शिक्षकों पर गिरी शिक्षा विभाग की गाज अनुपस्थित हो वेतन गटक रहे थे
शिक्षकों पर गिरी शिक्षा विभाग की गाज अनुपस्थित हो वेतन गटक रहे थे
गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर -कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के निरीक्षण किया था, जिसमें 17 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे। जिनकोे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कारण संतोषजनक एवं समय पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण विकासखण्ड सूरजपुर के 10 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण, 2 कर्मचारियों का अवैतनिक एवं 4 कर्मचारियों का वेतन रोका गया। इसी क्रम में भैयाथान विकासखण्ड में 9 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 का वेतन रोका गया। विकासखण्ड ओड़गी में 3 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया। विकासखण्ड़ प्रतापपुर में 14 को स्पष्टीकरण, 2 अवैतनिक, 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया। विकासखण्ड प्रेमनगर में 14 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण, 2 को अवैतनिक तथा 3 कर्मचारियों वेतन रोका गया।