छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

CG NEWS : भाजपा राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं से सरगुजा हुआ भाजपामय- राजा पांडे

CG NEWS : भाजपा राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं से सरगुजा हुआ भाजपामय- राजा पांडे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

//अंबिकापुर//भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे ने सरगुजा लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक बयान में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेताओं की सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में हुई बड़ी सभाओं से सरगुजा क्षेत्र का वातावरण भाजपामय हो गया है जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में 07 मई को पड़ने वाले वोट के रूप में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की लगातार हुई आम सभाओं ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूँकी बल्कि आम जनमानस में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह का वातावरण बनाने का काम भी किया। भाजपा की आमसभाओ को अपनी भारी संख्या में उपस्थिति से सफल बनाने के लिए आम जनता का कोटि कोटि आभार। भाजपा को वोट के रूप में मिलने वाले आपके आशीर्वाद से न केवल सांसद के रूप में चिंतामणी महाराज जी संसद पहुंचेंगे बल्कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सरगुजा अंचल का योगदान भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे, मंत्री, विधायक, नेताओं, पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने समर्पण व अथक परिश्रम से इस चुनावी अभियान को सफल बनाया है। “परिश्रम निरंतर जारी है, फिर से मोदी जी की बारी है।”

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!