Advertisement

इस खरीफ सीजन में 32 हजार हेक्टेयर में होगी गैर धान की खेती कलेक्टर ने ऑनलाइन बैठक में तैयारी हेतु दिये निर्देश

प्रभा आनंद सिंह यादव /ब्यूरो चीफ /सरगुजा//सरगुजा जिले के करीब 32 हजार हेक्टेयर भूमि में इस खरीफ सीजन में गैर धान फसल की खेती होगी । इसमे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को वृक्षारोपण के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार शाम को अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर जनपदवार लक्ष्य प्राप्ति हेतु जरूरी दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष से जिले में गैर धान फसल की खेती को बड़े पैमाने पर शुरू की जा रही है। इसके लिए जनपदवार भूमि का क्षेत्रफल एवं फसल का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक में गैर धान की खेती होनी चाहिए। लक्ष्य से कम किसी भी स्थिति में न हो। उन्होंने कहा कि गैर धान में इस बार मक्का, अरहर, उडद, तिल, रामतिल, रागी, कुटकी, कोदो, मूंग, कुल्थी, मूंगफली की खेती होगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में ईमारती, गैर ईमारती तथा फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्हने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि मैदानी अमले एक .एक कृषक से संपर्क करे और योजना के बारे में बताए। किसानों को प्रोत्साहित करें कि गैरधान की खेती धान की खेती से बेहतर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत लगाए गए वृक्ष को बड़े होने के बाद काटने पर किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नही होगी। बताया गया कि 32 हजार हेक्टेयर में से 3 हजार हेक्टेयर में मक्का, 2 हजार 900 हेक्टयर में अरहर, 2 हजार 800 हेक्टेयर में उड़द, 2 हजार 500 हेक्टेयर में मूंग, 2 हजार 950 हेक्टेयर में कुल्थी, 2 हजार 850 हेक्टेयर में मूंगफली, 2 हजार 200 हेक्टेयर में तिल, 2 हजार 800 हेक्टेयर में रामतिल, 4 हजार हेक्टेयर में रागी तथा 3-3 हजार हेक्टेयर में कोदो और कुटकी की खेती की जाएगी । बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57