
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कांग्रेस 2024 के आम चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता पर पूर्ण अधिवेशन में तय करेगी रुख
कांग्रेस 2024 के आम चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता पर पूर्ण अधिवेशन में तय करेगी रुख
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने रविवार को कहा कि 24 फरवरी से शुरू हो रहे पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में चर्चा की जाएगी एवं आगे का रुख तय किया जाएगा। हालांकि, उसने इस बात पर भी जोर दिया कि उसकी मौजूदगी के बिना देश में विपक्षी एकता की कोई भी कवायद सफल नहीं हो सकती।.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का स्वागत किया और कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रभाव को स्वीकार किया है।.










