छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर : अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन पर गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का अभिनन्दन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अमलीपदर को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राजपत्र में नवीन तहसील अमलीपदर की अधिसूचना के प्रकाशन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भारी उत्साह के साथ गजमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। गरियाबंद जिले के अमलीपदर से भारी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचे, वहां के सरपंचगण, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अमलीपदर को तहसील बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पहले राजस्व सम्बंधित कार्यों के लिए यहां के लोगों को 80 से 100 किलोमीटर दूर का सफर तय करके मैनपुर तहसील जाना पड़ता था। अब तहसील बन जाने से लोगों को इन दिक्कतों से निजात मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब दोगुनी गति से होगा। उन्होंने बताया कि नवीन तहसील की अधिसूचना जारी होने से अमलीपदर क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अमलीपदर आने न्योता भी दिया। इस अवसर पर सर्वश्री श्रवण सतपथी, सेवन पुजारी, अनुराग वाघे, भीमसेन पांडेय, नारायण दाऊ, त्रिलोकी तिवारी, राकेश कुमार रविंद्र सिंह राजपुरोहित, विकास पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!