छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

अंबिकापुर शहर में हो रही पेयजल की समस्या को लेकर अंबिकापुर के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

अंबिकापुर शहर में हो रही पेयजल की समस्या को लेकर अंबिकापुर के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b


देवेश कुमार बहेरा/अंबिकापुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा भाजयुमो अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष सोलू सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर के स्थानीय गुरुनानक चौक में अंबिकापुर शहर में हो रही पेयजल की समस्या को लेकर अंबिकापुर के नगर विधायक एवं उपमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल 8 महीने पूरे हो गए हैं लेकिन नगर विधायक के द्वारा सरगुजा एवं अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आज तक कोई विकास की उपलब्धि तो दूर की बात है क्षेत्र के विकास के लिए एक बैठक भी नहीं की गई वह केवल अपने मंत्री और विधायक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने की होड़ में लड़ते रहे और कांग्रेस पार्टी को ब्लैकमेल किया हमेशा अंबिकापुर विधानसभा की जनता को भ्रमित रखा, बस विधायक जी का एक ही सपना था किसी प्रकार का मुख्यमंत्री बन जाए ,वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए परंतु चुनाव के समय उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का जो झुनझुना कांग्रेस के आलाकमान के द्वारा पकड़ा दिया गया है उसके बाद वाह एक्टिव हो गए और शहर में जो पेयजल की समस्या है ,लोगों के घर में एक टाइम भी ठीक ढंग से पानी नहीं आ रहा है कांग्रेस की सरकार में ,,नल जल मिशन योजना ,,फेल हो चुकी है आनन-फानन में दिखावे के लिए नगर विधायक टीएस सिंह देव जी बाकी डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए!

भाजयुमो के कार्यकर्ता नगर विधायक से सवाल पूछा कि यदि उन्हें अंबिकापुर विधानसभा की जनता की इतनी चिंता है,! तो पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए जो काम उन्हें फरवरी और मार्च में कर लेना था वह काम चुनाव के 3 महीने पहले जब डेम या जलाशय से संबंधित काम बरसात में लगभग बंद रहते हैं ऐसे समय में जनता के बीच झूठा दिखावा करने का क्या औचित्य है।

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक टीएस सिंह देव पर आरोप लगाया ,कि अब चुनाव का समय आ गया है और नगर विधायक जनता को भ्रमित करने के लिए दिखावे के लिए चौपाल लगा रहे हैं नगर विधायक टी एस सिंह देव जी कहीं ना कहीं अंबिकापुर विधानसभा की जनता के साथ उनके भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इसलिए भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें ! भाजयुमो ने ऐसी कामना करते हुए पूरी विधि विधान यज्ञ में हवन किया कार्यक्रम को विकास पांडे,मधुसूदन शुक्ला अंकित जयसवाल , विश्व विजय सिंह तोमर संजीव वर्मा अंशु श्रीवास्तव अभिषेक प्रताप सिंह शानूकश्यप ,वीर सोनी, निशांत गुप्ता रवि सोनी मोंटी यादव आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया इस अवसर पर सर्वेश तिवारी अमोक कश्यप शरद शिन्हा रवि कांत उरांव मार्कंडेय तिवारी रोचक गुप्ता चंदन शुक्ला अनुराग शुक्ला श्रीधर केसरी विवेक सिंह सिकरवार अमित पांडे अभिमन्यु श्रीवास्तव रिशु अंबास्ट रजनीश सिंह राहुल मंडल विष्णु पांडे अंश गोस्वामी अंशुल अग्रहरी राहुल गईन राजा सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!