Advertisement

जामुन से लेकर सहजन तक ये 4 पत्तियां हैं एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर, जानें शुगर में कैसे करें इनका सेवन

आयुर्वेद ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जिनका इस्तेमाल हम खुद को हेल्दी रखने के लिए कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ डायबिटीज के साथ भी है। दरअसल, डायबिटीज की बीमारी में सबसे पहली जरुरत शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने की होती है। इसके अलावा इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ाना भी जरूरी होता है। कुछ पत्तियां इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं। इन पत्तियों की खास बात ये है कि इनका अर्क डायबिटीज में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करत सकती हैं और शुगर स्पाइक को आसानी से बढ़ने में रोक सकती हैं। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाली कुछ पत्तियां और इनके सेवन का तरीका।

डायबिटीज में करें इन 4 पत्तियों का सेवन-Antidiabetic leaf extract for diabetes in hindi

1. जामुन की पत्तियां-Jamun leaf for diabetes
National Institute of Health की मानें तो, डायबिटीज में जामुन की पत्तियां तेजी से काम कर सकती हैं। ये पत्तियां असल में इंसुलिन प्रोडक्शन को तेज करती हैं और शुगर मेटाबोलिज्म का काम करती हैं। डायबिटीज में आप जामुन की पत्तियों को चबा सकते हैं या फि इन पत्तियों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है बल्कि, हृदय और जठरांत्र संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्राकृतिक तरीके से काम करता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. इंसुलिन की पत्तियांज-Insulin leaf for diabetes

भारत में हर डायबिटीज के मरीज के घर में आपको इंसुलिन का पौधा मिल जाएगा। दरअसल, इंसुलिन की पत्तियों का अर्क लगभग वैसे ही काम करता है जैसे शरीर शुगर पचाने के दौरान काम करता है। ये असल में फ्लेवोनोइड्स और एल्केलाइड्स से भरपूर है जो कि शुगर लेवल को कंट्रोल रखने और इसे धीमे-धीमे पचाने में मदद करते हैं। तो, इंसुलिन की पत्तियों को चाय में शामिल करें या फिर इसका अर्क पानी में मिलाकर पिएं।

3. सहजन की पत्तियां-Moringa leaf for diabetes

सहजन की पत्तियों को मेडिकल टर्म में मोरिंगा (Moringa oleifera) कहते हैं। ये मोरिंगा असल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसे चाय में मिलाकर पीने से आप डायबिटीज के कई लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। ये इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और फिर शरीर में शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. जिनसेंग की पत्तियां-Ginseng leaf for diabetes

जिनसेंग एक औषधीय पौधा है जो किसी व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है। पौधे में जिनसैनोसाइड्स नामक सक्रिय घटक होते हैं जो ब्लड शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करने के लिए इंसुलिन और ग्लूकागन को स्थिर कर सकते हैं। तो, जिनसेंग की पत्तियां लें और इसे पानी में उबालकर इस पानी को पिएं। तो, डायबिटीज में आप इन तमाम पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57