ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Aaj ka Rashifal, 31 May 2023: महीने के अंतिम दिन मेष, कर्क समेत इन 6 राशियों के चमक रहे सितारे…जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है।  एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज निर्जला एकादशी का व्रत किया जायेगा। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज रात 8 बजकर 14 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मेष राशि– 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कॉलेज से जुड़े किसी काम की भागदौड़ रहेगी। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में आप व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में रुतबा बढ़ेगा। आज आप दूसरों के लिए सहायक रहेंगे। आज शाम का समय आप अपने बच्चो के साथ बिताएंगे, साथ ही जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाएंगे। परिवार में खुशियां आएगी।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि–

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिनको आप अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करके बिजनेस बढ़ाएंगे। आज कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने कार्यों में परिवर्तन लायेंगे। मानसिक उलझनों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि–

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको कम मेहनत के उपरांत भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई इम्पोर्टेन्ट काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आप पूरी मेहनत से पूरा करेंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्त आज आपसे किसी टॉपिक में मदद मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए गए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि–

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा टारगेट मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई करने के तरीके कों चेंज करेंगे जिससे उनको बेहतर परिणाम मिलेगे। आज रास्ते मे किसी असहाय की मदद करने का मौका मिलेगा। आप उनकी हर संभव मदद करेंगे। कामकाज में आज आपको गोपनीयता बनाकर रखने की जरूरत है। बिजनेस करने वाले लोगो को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि–

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज किसी बढ़िया कंपनी से जॉब का बड़ा ऑफर आयेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां भरी रहेंगी। बिजनेसमैन आज कोई डील फाइनल करेंगे, साथ ही कुछ नए क्लाइंट से जुड़ेंगे। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आज आपकी टेंशन खत्म होंगी। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सिखा रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि–

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखने की जरुरत है। अपने व्यवहार को आज नम्र बनाये रखें। उद्योग में आपको अधिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आपकी माता जी आज आपके लिए कोई बेहतरीन सी डिश बनाएगी, जिसका आप आनंद उठाएंगे। आपके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। नकारात्मक सोंच से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि–

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कार्यों कों पूरा करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होंगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि–

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा। लवमेट की गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखा सकते है, इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि–

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। आज दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बनाएंगे। अपने से बड़ों की सलाह से काम करेंगे, वो आपसे काफी प्रभावित होंगे। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार- विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि–

आज आपका दिन बढ़िया गुजरने वाला है। आज घरवाले आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। लाईब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। आज बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। आज उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं। आज सोंची हुई कार्य योजनायें पूरी होंगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि–

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के लिए चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि–

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। वर्किंग पेरेंट्स आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और बच्चो के साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को पूरा कर लें। इससे आपकी टेंशन कम रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई जरुरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने कामों के प्रति सचेत रहें। आप अच्छा महसूस करेंगे, किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!