शनि जयंती के अवसर पर ग्राम अमलीपदर में निर्माण हो रहे श्री शनि मंदिर पर मनाया गया जन्म उत्सव

ग्राम अमलीपदर में बन रही श्री शनिदेव मंदिर पर आज पुजारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के सानिध्य में आज श्री शनि जन्मोत्सव मनाया गया एवं विश्वशांति जन कल्याण के लिए श्री शनि देव का पूजन अर्चन वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया पंडित कृष्ण कांत त्रिपाठी जी ने बताया कि जेष्ठ मास के अमावस्या कृष्ण पक्ष को छाया पुत्र श्री शनिदेव का अवतरण हुआ था आज ही के दिन शनि देव जी का इस ब्रह्मांड में अवतरण हुआ था जिस कारण से आज की तिथि को शनि जन्मोत्सव के नाम से जाना जाता है आज के दिन जिस भी मनुष्य को शनि की पीड़ा एवं जिसके राशि में शनि ग्रह का प्रकोप है वह शनि देव को आज के दिन पूजन अर्चन कर के शनिदेव को सर्व मनोकामना के लिए एवं सर्व कल्याण के लिए मनाते हैं श्री शनिदेव को तेल सरसों का तेल तिल गुड़ चना एवं उड़द दाल की खिचड़ी अत्यंत प्रिय यह उनके भोग में अर्पण करना चाहिए ग्राम अमलीपदर में निर्माण हो रहा है श्री शनिदेव मंदिर में विश्व शांति हेतू शनिदेव से प्रार्थना की गई एवं मंदिर का कार्य प्रगति पर है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)