Advertisement

रायगढ़ / 5 वर्ष पुराने मामले को खंगाला पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने..!फर्जी तरीके से 4 लाख रूपये केसीसी लोन निकालने के मामले में दो और आरोपी चढ़े नगर कोतवाल के हत्थे ..! बैंक मैनेजर सहित फर्जीवाड़े में शामिल कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

फर्जी तरीके से 4 लाख रूपये केसीसी लोन निकालने के मामले में दो आरोपी चढ़े नगर कोतवाल के हत्थे ..

रायगढ़। केसीसी लोन के लिए दूसरे व्यक्ति को बैंक में खड़ा कर फर्जी तरीके से लोन निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजी है ।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हेतराम बघेल पिता घसिया बघेल उम्र 59 वर्ष साकिन नावापारा थाना कोतरारोड वर्ष 2014-15 में अपना बी-1 एवं पंचसाला खसरा 1,00,000 रूपये लोन निकलवाने हेतू अपने परिचित साधूराम बघेल को दिया था। साधू राम बघेल कागजातों को ओमकेश पटेल एवं नरेन्द्र दास महंत को लोन निकलवाने दिया। इनके द्वारा बैंक मैनेजर तपन चक्रवर्ती से मिलकर हेतराम बघेल के नाम फर्जी दस्तावेज कर बजरंग चौहान को बैंक में खड़ा कर 4,00,400 रूपये स्वीकृत कराकर लिये ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जब बैंक से लोन पटाने के लिये हेतराम के पास नोटिस आया तब उसे उसके नाम पर किसी अन्य के द्वारा लोन निकाल लिये की जानकारी हुई और 22/03/2018 को थाना कोतवाली में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया । आवेदन पर आरोपी ओमकेश पटेल ग्राम बरपाली, नरेन्द्र दास महंत ग्राम कर्राजोर एवं बैंक मैनेजर तपन चक्रवर्ती के विरूद्ध IPC की धारा 420,467,468,471, 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दरम्यान आरोपी 1-ओमकेश पटेल, 2- नरेन्द्र दास महंत, 3- तपन चक्रवर्ती, 4-बजरंग चौहान, 5- दीपक माली 6- साधूराम बघेल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । बैंक लोन लेते समय आवेदक हेतराम बघेल के पहचानकर्ता के रूप में परमेश्वर महंत एवं परमेश्वर पटेल भी हस्ताक्षर किये थे जिनकी अपराध में संलिप्तता थी जो फरार थे । कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 06 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान पेश किया जा चुका है ।

फरार दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर लगातार स्टाफ उसके गांव भेजा जा रहा था । कल रात्रि थाने से सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा जो प्रकरण के विवेचना अधिकारी भी हैं जो प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय को साथ लेकर आरोपियों के घर दबिश दिए और उन्हें सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।

पूछताछ में आरोपी परमेश्वर महंत एवं परमेश्वर पटेल बगैर देखे जाने पहचाने रूपयों के लालच में लोन के कागजातों में दस्तख्त करना कबूल किये हैं ।

परमेश्वर पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कर्राजोर थाना पुसौर

परमेश्वर महंत पिता मंगतू महंत उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम बायंग थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरूद्ध जल्द ही पूरक चालान पेश किया जावेगा ।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57