छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आंगनबाड़ी, रसोईया, होमगार्ड-कोटवार की वेतन वृद्धि से भाजपा दुखी : धनंजय

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के बजट में मानदेय और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में की गई बढ़ोत्तरी का लाभ प्रदेश के 25 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। मोदी सरकार की महंगाई से पीड़ित जनता को मानदेय बढ़ाकर राहत देने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानीनों, ग्राम कोटवारों, ग्राम पटेलों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों, विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों, होमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गयी है, स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष एवं अशासकीय सदस्यों को मानदेय दिया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्रवृत्ति और छात्रावास के विद्यार्थियों को भोजन सहायता योजना की राशि में की गई वृद्धि से भाजपा दुखी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया की नीति पर काम कर रही है जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को हो रहा जिससे भाजपा दुखी है। भाजपा के द्वारा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार, झूठा प्रोपोगंडा चलाया जा रहा था उसका भी पर्दाफाश हो गया। जनता भाजपा नेताओं के चरित्र को समझ गयी, भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आ रही है, भाजपा के पास 2023 के चुनाव के लिये न तो मुद्दा है, न तो जनसमर्थन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत छत्तीसगढ़ में नाजुक है 2018 के चुनाव में भाजपा 15 सीट में सिमट गई थी और जो हरकत भाजपा के नेता कर रहे हैं प्रदेश सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं उसका विरोध कर भाजपा अब 2023 में 14 सीट बचा ले बड़ी बात होगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!