
मंत्री मोहम्मद अकबर शोक संतप्त परिवार से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की
कवर्धा : मंत्री मोहम्मद अकबर शोक संतप्त परिवार से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की
मंत्री मोहम्मद अकबर शोक संतप्त परिवार
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शनिवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम सोढ़ा में स्वर्गीय आनंद चंद्रवंशी के निवास में पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, मुकुंद माधव कश्यप, पार्षद अशोक सिंह, लेखा राजपूत, गोपाल चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।











