छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : 45153 किसानों से 2 लाख 38 हजार 324 क्विंटल धान की खरीदी……….

अनुमानित लक्ष्य से 18 हजार मीट्रिक टन अधिक की हुई खरीदी...............

45153 किसानों से 2 लाख 38 हजार 324 क्विंटल धान की खरीदी………. 

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में जिले के 45153 किसानों से 2 लाख 38 हजार 324 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इस वर्ष जिले को 2 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके विरूद्ध करीब 18 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 52 हजार 82 किसान पंजीकृत थे जिनमें से 45 हजार 153 किसानों से 486.18 करोड़ रुपये का धान खरीदा गया। इस वर्ष धान बेचने के लिए कुल पंजीकृत किसानों का 73 हजार 987 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत था। समर्थन मूल्य में धान बेचने की अंतिम तिथि 31 जनवरी को 52 किसानों से 219 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 1 नवंबर 2022 से शुरू हुए तथा करीब 3 माह तक चलने वाले समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में इस वर्ष जिले के सभी 47 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था होने से किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी से बिचौलियों एवं अवैध भण्डारण पर सख्त कार्यवाही से अवैध रूप से धान खपाने का मामला नगण्य रहा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!