छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न………..

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस आवासीय प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए राज्य स्तर तथा जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी पहुंचे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉस कंम्यूनिकेशन नई दिल्ली में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

आईआईएमसी नई दिल्ली के महानिदेशक प्रोफ़ेसर संजय द्विवेदी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा पत्रकारिता का पूरा करियर छत्तीसगढ़ में बीता है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से सम्पूर्ण देश मे प्रसिद्ध है। संस्थान के शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया के नए आयाम के बारे में जानकारी दी गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मीडिया के बदलते परिवेश में हम अपने आप को कैसे ढालें इस विषय पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। फ़ेक न्यूज़ कंट्रोल और फैक्ट चेक वेरिफिकेशन की चुनौतियों का सामना कैसे करें इन सभी बिंदुओं पर हमारे विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। निश्चित ही इस तरह के रिफ्रेशर कोर्स से आप सभी जनसम्पर्क के अधिकारियों को लाभ मिलेगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

प्रशिक्षण में आयुक्त जनसंपर्क दीपांशु काबरा, संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक जेएल दरियो, अपर संचालक (प्रशिक्षण) संजीव तिवारी, अपर संचालक उमेश मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन तथा सहयोग रहा। संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) बालमुकुंद तम्बोली के प्रतिनिधित्व में विभिन्न जिलों के जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक संचालक मनोज सिंह, सरगुजा संभाग से सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर वारे, सहायक सूचना अधिकारी लोकेश्वर सिंह, सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान शामिल हुए।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!