Advertisement

Ambikapur : बच्चों को उत्तरजीविता, विकास, संरक्षण, भागीदारी का अधिकार भारतीय संविधान में वर्णित है : परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह

बच्चों को उत्तरजीविता, विकास, संरक्षण, भागीदारी का अधिकार भारतीय संविधान में वर्णित है : परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाटापारा/यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के संयुक्त तत्वावधान् में विश्व बाल दिवस पखवाड़ा 2023 के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भाटापारा में संस्था के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नम्रता साहू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को उत्तरजीविता, विकास, संरक्षण, भागीदारी का अधिकार भारतीय संविधान में वर्णित है। अज्ञानता, अशिक्षा, रुढ़िवादिता, आर्थिक स्थिति के कारण बच्चों के अधिकारों का हनन होता है। इनके अधिकारों का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख जाॅब जकारिया,बाल परितोष दास सोशल पालिसी स्पेशलिस्ट के मार्गदर्शन में एवं छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला के सरगुजा संभाग प्रभारी मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे बलौदाबाजार जिले में बच्चों, सिविल सोसायटी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समुदाय को संवेदनशील बनाने हेतु विश्व बाल दिवस पखवाड़ा को अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुलोचना देवांगन परामर्शदाता, आउटरीच वर्कर किरण सोनवानी, अनिता लहरे द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा के बच्चों के द्वारा बाल सभा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि, किड्स टेक ओवर एवं गो ब्लू कार्यक्रम में फैसलीटेशन किया गया। बाल सभा में बच्चों ने बच्चों से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा कर हल निकाला। बच्चों के द्वारा दौड़, कब्बड्डी, खो-खो पिट्ठू, कुर्सी दौड़ आदि खेल कर छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। बच्चों के द्वारा किड्स टेक ओवर कार्यक्रम में शिक्षक, डाक्टर,सरपंच, प्रधान पाठक, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका की गई। बच्चे उत्साह से गो ब्लू गतिविधि में सक्रिय सहभागिता किए। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री कांत मंडल के द्वारा भी बच्चों से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर उद्बोधन एवं समस्त गतिविधियों में फैसलीटेशन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के किरण वर्मा, प्रकृति यादव, हेमलता राठौर, दिनेश वर्मा, शिवनारायण, पुनिता तिवारी, चन्द्रिका साहू के द्वारा कार्यक्रम आयोजन हेतु यूनिसेफ, चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के समस्त स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57