
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड
एडिलेड, चार नवंबर/ अफगानिस्तान ने शुक्रवार को यहां एक महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 168 रन पर रोक दिया जिससे न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।.
न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के अपने अंतिम लीग मैच में आयरलैंड को 35 रन से हराया था। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड को नेट रन रेट में पीछे छोड़ने के लिए अफगानिस्तान पर 185 रन की बड़ी जीत की दरकार थी।.










