छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधर्मब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

नौकरी दिलाने का झांसा दे युवती से 45 हजार की ठगी

नौकरी दिलाने का झांसा दे युवती से 45 हजार की ठगी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- एसईसीएल कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती को 45,00,00 का चूना लगाने वाले आरोपियों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज विवेचना में जुटी पुलिस। बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी आरोपियों ने करवाया था उपलब्ध। जांच करने पर छात्रा को जॉइनिंग लेटर की हकीकत पता चली तो सीधे पहुंच गई पुलिस के पास।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार कॉलोनी माइनस निवासी 30 वर्षीय युवती अल्मा रेनू टोपो आत्मज जय नाथ टोपों आवास क्रमांक 266 ने पुलिस को बताया कि कैलाशपुर निवासी पिता-पुत्र संतोष कुमार सोनवानी, यशवंत कुमार सोनवानी सहित रायगढ़ निवासी निलेश बहरा एवं भटगांव निवासी सूरज गुप्ता द्वारा करीब 1 साल पूर्व एसईसीएल कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर अपने झांसे में लेते हुए ₹450000 की उगाही की गई थी। वही समय गुजरने के बाद जब प्रार्थी के द्वारा नौकरी के लिए दबाव बनाया जाने लगा तो आरोपियों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर भी प्रार्थी को थमा दिया था। जॉइनिंग लेटर लेकर नौकरी लेने जब प्रार्थी पहुंची एसईसीएल कंपनी तब जाकर हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा, जिसके बाद प्रार्थी ने विश्रामपुर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,120,बी 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!