छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

गरियाबंद:बाबा साहब डा अंबेडकर की जयंती पर मैनपुर नगर में निकली विशाल शोभायात्रा, सर्व समाज के लोग हुए शामिल

बाबा साहब डा अंबेडकर की जयंती पर मैनपुर नगर में निकली विशाल शोभायात्रा, सर्व समाज के लोग हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गाजे बाजे, डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा में जमकर थिरके युवा, जय भीम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र

बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत – जनक ध्रुव

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज भारत रत्न बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती बहुत ही धुमधाम के साथ मनाई जा रही है। कार्यक्रम में आयोजन समस्त बौद्ध महार समाज द्वारा आयोजित किया गया है, भव्य शोभायात्रा में सर्व समाज के लोग शामिल हुए है और पुरे नगर सहित क्षेत्र जय भीम के नारों से गुंज उठा है। जगह जगह शोभायात्रा में शर्बत मिठाई एंव फुलमाला एंव फूलों की बारिश के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है। आज शुक्रवार को मैनपुर नगर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का विधिवत पुजा अर्चना कर कार्यक्रम एंव शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।‌‌

यह शोभायात्रा अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर मस्जिद गली, गांधी चौक, शिक्षक कालोनी, हाईस्कूल, जनपद पंचायत लोक निर्माण विभाग विश्राम , बस स्टैण्ड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुची जंहा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिह नेगी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, भुंजिया जनजाति के सदस्य टीकम नागवंशी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, बौद्ध महार समाज के अध्यक्ष ललित डहाटे, खिलेन्द्र कुटारे विशेष रूप से उपस्थित थे अतिथियों का नीला गमछा के साथ फुलमाला से जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित शोषित और वंचितो के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान मे जुड गये बाबा साहब अंबेडकर ने मंत्र दिया है कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो शिक्षा ही हमे अपने अधिकारो और कर्तव्यो का ज्ञान कराती है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगो की सबसे बडी ताकत है, हमारे संविधान हमें अधिकार संपन्न बनाता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बताये रास्तो पर चलकर ही हम समाज व क्षेत्र के विकास कर सकते है। इस मौके पर प्रमुख रूप से बौद्ध महार समाज के अध्यक्ष ललित डहाटे, सचिव खिलेन्द्र कुटारे, उपाध्यक्ष नंदलाल वासनिक, ऋषि डहाटे, श्रीमती पवित्रा बाम्बोडे, महेश बाम्बोडे, ललित बाम्बोडे, अनुज कुटारे, जशंवत वाल्मिक, जोहन, त्रिभुवन वासनिक, हेमंत बाम्बोडे, रजनीश रामटेके, सोहना बाई कुटारे, तिजिया बाम्बोडे, रूपाली कुटारे, ऋतु डहाटे,शोभारामटेके, आदिवासी युवा नेता नेयाल नेताम, आदिवासी युवा अध्यक्ष गुंजेश कपील, शिव त्रिपुडे, चित्रांश ध्रुव, लुकेश्वरी ठाकुर, यशंवत बघेल, गोविंद पटेल, शेख फैजान खान, रूपेश साहू, खन्ना रामटेके, वेदांत बाम्बोडे, गौरव बाम्बोडे, पारस सिन्हा, हर्षदास, सुभाष मरकाम, निखिल जगत, चिरंजीवी साहू, रजनीश रामटेके, बल्लु ध्रुव, शंकुतला रामटेके, माही वासनिक, झुमुक बाम्बोडे, लखन बाम्बोडे, राकेश वाल्मिकि, लोभान देवदास, प्रेमलाल सोनवानी, बृजलाल सोनवानी, सीमा रामटेके, पिंटु, भावेश वाल्मिकि, पार्थ रामटेके, ईश्वरी बाम्बोडे, नीलम बाम्बोडे, सुलोचना त्रिपुडे, वर्षा रामटेके, हुकुम वासनिक, सिया बाम्बोेडे, केशर बाम्बोडे, अमित रामटेके, रोहित वाल्मिकि, कुंदन बाम्बोडे, अमन बाम्बोडे, सुनिल बाम्बोडे, योेगेश बाम्बोडे, युवराज नेताम, देवसिंह, त्रिभुवन पटेल, प्रकाश पटेल, नंदकिशोर पटेल, खिलेन्द्र पटेल , पिलेश्वर सोरी, गेंदु यादव सहित सैकडो की संख्या में बौध्द महार समाज एंव सर्व समाज के साथ नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

युवा मंच द्वारा फुलों के बारिश के साथ जोरदार स्वागत और विशाल केक काटा गया
शोभायात्रा जैसे ही प्राथमिक शाला मैदान के पास पहुची युवा मंच के संरक्षक गोंविंद पटेल, चिरंजीवी साहू, रजनीश रामटेके, हरिश्वर पटेल, गुमान पटेल एंव युवा मंच के सदस्यों द्वारा फुलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया गया और सभी को शरबत ठंडा पिलाई गई एंव बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर विशाल केक काटकर जयंती मनाई गई ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!