छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

पंचशील नगर वार्ड शहरी परियोजना में पोषण माह के तहत वजन त्योहार का आयोजन

पंचशील नगर वार्ड शहरी परियोजना में पोषण माह के तहत वजन त्योहार का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

महासमुंद// राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आज वार्ड नम्बर 26 पंचशील नगर वार्ड शहरी परियोजना में पोषण माह के तहत वजन त्योहार का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को तिलक लगाकर की। वार्ड पार्षद ने अपील की कि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों का वजन अवश्य कराएं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता नंदे, कुसुम नामदेव, सुधा अंबिलकर, हर्षा बोटकेवर, यूनानी डॉ. अशपक अहमद, उषा बघेल व बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे। गर्भवती, शिशुवती, महिला, किशोरी बालिका सहित करीब 65 महिलाएं उपस्थित थी।
महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक कुंती यादव ने वार्ड वासियों को जानकारी दी की आंगनबाड़ी केंद्र में पालक गण अपने बच्चों का वजन अवश्य कराएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ले की बच्चों का वजन स्तर क्या है। उन्होंने बताया कि किशोरी बालिकाओं को रेडी टू ईट का वितरण किया जाता है उसके साथ ही एनीमिक महिलाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट भी किया जाता है। उन्होंने 36 प्रकार की भाजियों का सेवन कर एनीमिया की समस्या से निजात पाने महिलाओं को जानकारी दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुपोषण कम करने महिलाओं को एनीमिया मुक्त होना आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को पौष्टिक पोषण लेना अनिवार्य है। हीमोग्लोबिन 11 ग्राम या उससे ज्यादा हो तभी महिलाएं गर्भधारण करें. ताकि बच्चा गर्भ में अपना पूर्ण विकास कर सके। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता नंदे, कुसुम नामदेव के द्वारा पौष्टिक व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें यह दर्शाया गया कि व्यंजन में सभी प्रकार के विद्यमान पौष्टिक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!