Advertisement

महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने विश्रामपुर बस स्टैंड में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व् प्रदेश अध्य्क्ष मोहन मरकाम के आह्वाहन पर केंद्र की भाजपा शासन काल मे खाद्य,तेल,दाल,पेट्रोल,डीजल,गैस,सिंलेडर के मुल्य मे लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी को लेकर आज सूरजपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी दिप्ती स्वाई के नेतृत्व में विश्रामपुर बस स्टैंड में एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के विरुद्ध महिला कांग्रेस के द्वारा जमकर हल्ला बोलते हुए दिन प्रतिदिन हो रहे भारी महंगाई को कम करने की मांग की साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया इस दौरान सूरजपुर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष 30 मई के द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार की गलत रणनीतियों की वजह से देश इन दिनों भारी आर्थिक अर्थव्यवस्था के संकट से गुजर रहा है। जिस वजह से बेतहाशा महंगाई में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो चली है। जिससे आम जनमानस का जीवन यापन करना भारी मुश्किल हो गया है जिस पर केंद्र सरकार को तत्काल ध्यान देते हुए सभी पदार्थों पर मंगाई कम करना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष गोयल, रमेश दानोदिया, नरेंद्र जैन, दुर्गा शंकर दीक्षित, सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह, मनोज डालमिया, जिलाअध्यक्ष युवा कांग्रेस जफर हैदर, राजेश जैन, चंदन सिंह, संदीप शर्मा, जाकेश राजवाड़े, प्रभाकर स्वाई,वीके जयसवाल, तनवीर सहित जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह एवं महिला कांग्रेस की छंदा श्री, गीता पुरी, रंजू चौबे, भावना सिंह, रश्मि शर्मा, कृष्णा चक्रवर्ती, इंदिरा केसी, सुषमा शर्मा, गीता सुमन, सोनिया रवि, उर्मिला पासवान, रजिया खातून, सीमा स्वाई, तेहरून निशा आदि महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57