
सुरजपुर जिले की नई कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा डॉ गौरव सिंह बने मुंगेली कलेक्टर
गोपाल सिंह विद्रोही जानकारी के अनुसार सूरजपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह मुंगेली के नए अस्थाई कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर इफ्फत आरा सूरजपुर के नए कलेक्टर होंगी । प्रदेश सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव सुब्रत साहू द्वारा प्रदेश के 17 प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया। जिसमे सूरजपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह मुंगेली का स्थाई कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किए हैं।