Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे के स्थानांतरण होने पर सम्मानित कर विदाई दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे के स्थानांतरण होने पर सम्मानित कर विदाई दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े हुए स्वैच्छिक संगठनों एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे के स्थानांतरण होने पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के सभागार में उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।सभागार में आयोजित समारोह में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के सदस्यों ने उन्हें शाल, श्रीफल , पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनायें दी।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे ने नवा बिहान के सदस्यों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि मैं आप सभी के सम्मान से अभिभूत हूं। तथा आप सभी से यह अपेक्षा करता हूं कि मेरी अनुपस्थिति में भी नशामुक्ति के लिए चलाये जा रहे इस पुनीत जन जागरण अभियान को सतत् जारी रखेंगे। मैं आप सभी से दूर होते हुए भी सदैव आप सभी के साथ रहूंगा। अतः युवाओं को प्रत्येक प्रकार के नशे से दूर रखना परिवार,समाज एवं देश के हित में है। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के टीम ने जो काम किया है वो प्रशंसनीय है। परन्तु अभी और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इस अवसर वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय से हम सभी ने समन्वय एवं नेतृत्व कर्ता का गुण सीखा। हमेशा एक परिवार के सदस्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे जी हम सभी से मिलते रहे। वरिष्ठ समाजसेविका वन्दना दत्ता ने कहा कि बहुत कम समय में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे जी के द्वारा किया गया कार्य अविस्मरणीय रहेगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र अम्बिकापुर प्रमुख विद्या दीदी ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे जी एक अच्छे पुलिस अधिकारी के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी हैं। सभी के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते थे। युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे सर ने अपनी कार्यशैली एवं व्यक्तित्व से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी,राणा प्रताप सिंह व रणधीर सिंह ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार पात्रे जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नये दायित्व के बेहतर निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57