Advertisement

CG NEWS : जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाता ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाता ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

शंकरगढ़ विकासखण्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 203-चलगली के रहने वाले मतदाता श्री हबीबुद्दीन जिनकी उम्र 106 वर्ष है, वे जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं। जिन्होंने मतदान कर युवाओं के लिए मिशाल पेश की है। वे कहते हैं कि कुछ करने की चाह हो तो किसी भी परिस्थिति से इंसान कर गुजर जाता है ठीक वैसे ही मतदान करने उन्होंने अपनी उम्र को पिछे छोड़ते हुए पूरे
हौसले एवं उत्साह से अपना मत दिया। वे कहते हैं कि मेरे जैसा बूढ़ा इंसान मतदान कर सकता है तो हमारे सक्षम एवं युवा मतदाता मतदान क्यों नहीं कर सकते। उन्हें एक सशक्त लोकतंत्र बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओ कों समझदारी से वोट देने की सलाह दी और कहा कि लोगों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का मौका पांच साल में केवल एक बार मिलता है, वोट देना उनका अधिकार है, हर एक वोट का अपना अलग महत्व है इसके मूल्य को पहचानते हुए सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देकर अपनी भूमिका निभाएं। इस बात को कहते हुए वे बहुत खुश थे कि इस उम्र में भी वे लोकतंत्र प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05