Advertisement

बिश्रामपुर : वर्क कमेटी का गठन मे संगठन चुनाव लड़कर वर्ग कमेटी में शामिल होगा!

बिश्रामपुर : वर्क कमेटी का गठन मे संगठन चुनाव लड़कर वर्ग कमेटी में शामिल होगा!

ओबीसी कॉल इंप्लाइज संगठन के नेताओं ने निदेशक कार्मिक से मुलाकत कर अपनी मनसा जाहिर की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -बैकवर्ड क्लास (ओ.बी.सी)कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन कोल इंडिया के अध्यक्ष गुलाब सिंह और कोल इंडिया के महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ,ऐसोसिएशन के एस.ई.सी.एल.प्रभारी ताराचंद यादव ,बैकवर्ड क्लास (ओ.बी.सी.) कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन एस.ई.सी.एल.बिलासपुर जोन छ.ग. के केद्रीय महासचिव मंगला सिंह यादव दिनांक 17मई 2024को एस.ई.सी.एल.बिलासपुर के निदेशक कार्मिक से बिलासपुर कम्पनी मुख्यालय मे मुलाकात की ।वार्ता मे जय बहादुर सिंह यादव ने कहा किसरकार के आदेश केतहत कोल इंडिया और सभी अनुषंगी कंपनियों मे वर्क कमेटी गठन करना सुनिश्चित है एसोसिएशन मांग करता है कि अगर वर्क कमेटी गठन के लिये चुनाव की प्रक्रिया अपनायी जाती है तो ऐसोसिएशन सभी स्तर पर चुनाव लड़कर वर्क कमेटी मे शामिल होगा।ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन किसी भी श्रमिक संगठन न सहयोग करेगा और ना ही विरोध करेगा ,ऐसोसिएशन स्वतंत्र रुप से वर्क कमेटी मे चुनाव मे भाग लेगा यदि श्रमिक संगठन और ओ.बीसी.ऐसोसिएशन के सहयोग से वर्क कमेटी बनाई जाती है तो सभी अनुषंगी कंपनियों मे ओ.बी.सी. ऐसोसिएशन को भी वर्क कमेटी मे शामिल किया जाय।मुलाकात मे ऐसोसिएशन के केद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ,हेड क्वाटर बिलासपुर के अध्यक्ष संजय साहू ,कुसमुंडा के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जमुना कोतमा के अध्यक्ष हरबंस पटेल उपस्थित थे इसके पूर्व होटल डाऊन टाऊन बिलासपुर मे ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महासचिव का मंगला सिंह यादव ऐसोसिएशन के केद्रीय महासचिव के नेतृत्व मे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57