छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर
Trending

जल संचय-जनभागीदारी 2.0: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल की बैठक, सूरजपुर को लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में जल संचय-जनभागीदारी 2.0 अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। सूरजपुर जिले को विशेष लक्ष्य दिए गए।

जल संचय-जनभागीदारी 2.0: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल की बैठक, सूरजपुर को विशेष निर्देश

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदेश में “जल संचय-जनभागीदारी 2.0” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस वर्चुअल बैठक में बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिलों के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।


बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश

बैठक में जल संचय कार्यों को गति देने हेतु सरकार, समाज और निजी क्षेत्र की त्रिस्तरीय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। इसके लिए 03-C सूत्र — कोस्ट (लागत साझेदारी), कम्यूनिटी (समुदाय की सहभागिता) एवं सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) को प्रभावी रूप से उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में यह भी तय किया गया कि 31 मई 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ में 10 लाख जल संरचनाओं का निर्माण एवं उनकी जियोटैगिंग पूर्ण की जाएगी। यह कार्य जनभागीदारी के माध्यम से संपन्न किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।


सूरजपुर जिले के लिए विशेष निर्देश

सूरजपुर जिले के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्य को बढ़ाया जाए तथा अधिक से अधिक जल संरचनाओं की जियोटैगिंग शीघ्र पूर्ण की जाए।


अभियान का उद्देश्य

जल संचय-जनभागीदारी अभियान का उद्देश्य भूजल स्तर बनाए रखना, वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन इस अभियान को पूरी तत्परता से सफल बनाने में जुटा है।

इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले, अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!