Advertisement

बिश्रामपुर का लाडला गौरी शंकर प्रसाद पदोन्नत हो कर महाप्रबंधक बने

बिश्रामपुर का लाडला गैरी शंकर प्रसाद पदोन्नत हो कर महाप्रबंधक बने

वर्तमान में गेवरा क्षेत्र के उपमहाप्रबंधक पद पर पदस्थ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//सूरजपुर -बिश्रामपुर के गौरीशंकर प्रसाद जो वर्तमान समय में गेवरा एरिया में डिप्टी जीएम एसईसीएल के पद पर पदस्थ हैं उनका चयन महाप्रबंधक के पद पर हुआ है l विश्रामपुर में 5 में 1969 को जन्मे पले बढ़े गौरीशंकर प्रसाद जिनकी प्राथमिक, हाई स्कूल और 1983 मैं हायर सेकेंडरी की पढ़ाई शासकीय आदर्श उच्च उत्तर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में हुई lजिन्होंने उच्च स्तर की पढ़ाई बैचलर ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बिलासपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से पास किया l और एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों बिश्रामपुर,कोरबा,दीपिका,गेवरा में पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दी l तथा वर्तमान समय वह गेवरा में डिप्टी जीएम के पद पर पदस्थ हैं l प्रारंभ से ही मेधावी गौरीशंकर प्रसाद के इस उपलब्धि से पूरा विश्रामपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है l खेल में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि रखने वाले गौरीशंकर सामाजिक सरोकार और नेतृत्व क्षमता के साथ काफी प्रतिभावान रहे, वर्तमान समय में एसईसीएल बिलासपुर जोन के ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव के पद पर निर्वाचित होकर अपने उत्तरदायित्व का अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच निर्वहन कर रहे हैं l उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों एवं विश्रामपुर के अपने ईस्ट मित्रों और परिवार को दिया है ll गौरी शंकर प्रसाद विश्रामपुर के सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी एवं फुटबॉल खिलाड़ी फागु प्रसाद के सुपुत्र हैं 1

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57