छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्रीस से आये निक दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी, कहा पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानना अच्छा अनुभव

रायपुर : ग्रीस से आये निक दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी, कहा पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानना अच्छा अनुभव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्रीस से निक दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है। उन्होंने निक दंपत्ति को बताया कि आप लोगों के लिए क्रिसमस बहुत शुभ दिन होता है। चूंकि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है इसलिए ये दिन हमारे लिए खास हो जाता है। उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए जनसंपर्क विभाग ने यह प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने निक दंपत्ति को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी भी दी। निक दंपत्ति ने ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनायास ही इस प्रदर्शनी की जानकारी हुई और यह छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!