गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है – बलदेव राज ठाकुर

भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है – बलदेव राज ठाकुर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

मैनपुर में ब्लाॅक स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर ने किया

मैनपुर – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है भूपेश बघेल सरकार, आज पूरे प्रदेश के गांव -गांव में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है भगवान राम हम सबके दिलो में बसते है और हम सबको भगवान राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उक्त बाते सरपंच संघ के गरियाबंद जिलाध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर ने तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में दो दिवसीय रामायण मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुर्वा, डाॅ सुरेश कुमार साहू, अमरनाथ मरकाम, हिमांचल साहू विशेष रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 10 रामायण मंडलियों ने भाग लिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार आज राम वन गमन पथ का बहुत सुंदर ढंग से सजावट कर रही है चंदखुरी में कौशिल्या माता मंदिर के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर एवं गांव -गांव में छुपी हुई प्रतिभाओ को निखारने का कार्य किया जा रहा है। आज ब्लाॅक जिला और राज्य स्तर पर में रामायण मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से यह आयोजन किया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश में धार्मिक सद्भाव देखने को मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन डोमार पटेल ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से देवशंकर नेताम, पूर्णनंद नेताम, मनोज पांडेय, मंयक नेताम, उमंग नेताम, खिलेश्वरी नेताम, कुंतो बाई, सेवती निर्मलकर, शिवकुमार साहू, बबिता निर्मलकर, धनेश्वरी यादव, मोतिम साहू, कुमारी पटेल, हिरालाल कुंजाम व बडी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग रामायण कार्यक्रम में शामिल हो रहे है और रामायण प्रतियोगिता के चलते मैनपुर में धार्मिकमय महौल देखने को मिल रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!