Advertisement

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई – कलेक्टर अग्रवाल

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई – कलेक्टर अग्रवाल

गरियाबंद// संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौरव गरियाबंद अभियान के तहत तिमाही परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को अभिप्रेरणा कार्यक्रम के तहत बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 61 मेधावी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न टिप्स एवं मार्गदर्शन प्रदान किये। बच्चों ने कॉफी की चुस्कियां लेते हुए हल्के फुल्के माहौल में सफलता के गुर सीखे। साथ ही अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित हुए। कलेक्टर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे।

सही समय-प्रबंधन एवं तय किये गये लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन से मेहनत करने से निश्चित ही सफलता मिलती है। उन्होंने तिमाही परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी बच्चों को बधाई देते हुए बोर्ड परीक्षा में भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की कमजोरी को पहचान कर उस पर अच्छे से लगातार मेहनत करनी चाहिए। साथ ही लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अनावश्यक समय को व्यतीत नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन किये जाने वाले पढ़ाई का निश्चित टाईम टेबल बनाकर उसे नियमित रूप से पालन करना चाहिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में बच्चों से वन टू वन बात कर पढ़ाई की जानकारी ली। साथ ही अन्य समस्याओं को भी पूछा। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए, सिविल सर्विस की तैयारी कैसे की जाए आदि प्रश्न पुछकर कलेक्टर से मार्गदर्शन प्राप्त किये। कलेक्टर ने भी बड़ी तन्मयता के साथ बच्चों के सभी प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने सिविल सेवा की तैयारियों के लिए अभी से समसामयिक घटनाओं से अवगत होने, नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने एवं सामान्य ज्ञान की भी जानकारी रखने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मोबाईल का उपयोग पढ़ाई से संबंधित चीजों के लिए ही की जानी चाहिए। अनावश्यक मोबाईल में समय व्यतीत कर पढ़ाई का नुकसान नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को मोबाईल का सीमित उपयोग करने की शपथ भी दिलाई। कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में डीईओ ए.के सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक, गौरव गरियाबंद अभियान के नोडल श्याम चन्द्राकर एवं मनोज केला, एनआईटी की मेंटर टीम सहित जिले के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

एनआईटी की टीम ने बच्चों को एक्जाम क्रैक करने के दिए टिप्स – कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ाई की रणनीति बताने एवं सटिक मार्गदर्शन देने के लिए एनआईटी रायपुर की टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के मेधावी बच्चों को जेईईई और नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने में मदद करने के लिए एनआईटी की टीम को मेंटर के रूप में नियुक्त किया गया है।

टीम लगातार बच्चों के संपर्क में रहकर परीक्षा में पास होने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जेईई मेंस और एडवांस की तैयारी तथा डॉक्टर बनने के लिए नीट एक्जाम की परीक्षा संरचना एवं पढ़ने के तरीके बताये। साथ ही पुराने वर्षो के प्रश्नपत्रों को हल करने एवं सिलेबस को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के भी तरीके बताए। कार्यक्रम में बच्चों को वीडियो के माध्यम से प्रजेंटेशन देकर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए लिखने की तकनीक, चित्र, हेण्ड राइटिंग, पाइंट, पैराग्राफ एवं उत्तर का प्रस्तुतीकरण के बारे में भी बताया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57