गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़राज्य

शासकीय रोपणियों से आम और लीची की नीलामी से मिला 25.37 लाख रुपए का राजस्व

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शासकीय रोपणियों से आम और लीची की नीलामी से मिला 25.37 लाख रुपए का राजस्व

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले के तीनों शासकीय रोपणियों लालपुर, मरवाही एवं पतगंवा से आम और लीची की नीलामी से 25 लाख 37 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुई है। उद्यान विभाग के अधिकारी श्री टी आर दिनकर ने बताया की आज तीनो रोपणियों में फल बहार नीलामी हुआ। नीलामी में आम और लीची की अधिकतम निविदा प्राप्त हुई। उन्होने बताया कि नीलामी में शासकीय उद्यान लालपुर में आम 21 लाख 3 हजार 562 और लीची 41 हजार 786 रुपए अधिकतम रहा। इसी तरह शासकीय उद्यान मरवाही में आम 1 लाख 51 हजार और शासकीय उद्यान पतगवां में आम 2 लाख 41 हजार रुपए अधिकतम रहा। पतगवां रोपणी में लीची की नीलामी 23 अप्रैल को होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत गौरेला की अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर तथा सरपंच ग्राम पंचायत लालपुर श्रीमती इंदरनिया बाई उपस्थित थी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!