
5 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 19 व 20 जुलाई को थाना दाढी, साजा, नांदघाट एवं चौकी मारो में आमजगह पर शराब सेवन एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले का कुल 5 प्रकरणों में 5 आरोपियों के विरूद्ध धारा 36(च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जिसमें आरोपीगण भूपेन्द्र जायसवाल उम्र 40 साल निवासी नवागांवकला थाना दाढी, देवेन्द्र साहू उम्र 36 साल निवासी चिचोला थाना साजा, बुधारूराम साहू उम्र 32 साल निवासी परसबोड थाना साजा, अमरदास उम्र 25 साल निवासी भोपसरा पुलिस चौकी मारो, राजेश यादव उम्र 41 साल निवासी सिंगारपुर भाठापारा बलौदाबाजार शामिल हैं।









